फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भत्ते काटे जाने से खफा स्वास्थ्य कर्मियों ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। दो साल का डीए समेत अन्य भत्ते तथा पेंशनरों की पेंशन काटे जाने के विरोध में शुक्रवार को जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने कैंडल मार्च निकाला। इसमें नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट समेत अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय नर्सिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष उर्वशी दीक्षित का कहना है कि हम सभी स्वास्थ्य कर्मी तन, मन से कोरोना की लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे में सरकार ने उनका दो साल का डीए समेत छह अन्य भत्ते काट दिए हैं। पेंशनरों की पेंशन काट दी है, जबकि पेंशनरों के पास आय का दूसरा कोई साधन नहीं है। कहा कि वह सरकार से लड़ नहीं रहे हैं बल्कि चेतावनी दे रहे हैं कि यह सरासर अन्याय है।
कैंडल मार्च में गिरीश पाल, अरुण कुमार यादव, शशि भदौरिया, विनोद कुमार, शिव कुमार, मनीषा, अरुण पाल, रेखा, कमलेश शाक्य, दिलीप पाल,नीतू, सरिता आदि उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें