फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश न मिलने पर पीएनबी में हंगामा

Fri, 02 Dec 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
शनिवार को नगदी आने की बात पर लोग निराश लौटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बा स्थित पीएनबी की शाखा में तीन दिन से कैश न होने से नाराज खाताधारकों ने गुरुवार शाम जमकर हंगामा किया। बैंक के अधिकारी व कर्मचारियों ने बैंक के गेट में ताला डाल कर खुद को अंदर बंद किया। ग्राहकों के आक्रोश को देखते हुए शुक्रवार को बैंक शाखा न आने की मेल अधिकारियों को भेज दी। शनिवार को कैश आने की जानकारी पर दोपहर एक बजे बैंक खोलकर सिर्फ रुपये जमा करने का कार्य किया गया।
विज्ञापन

  बकेवर पीएनबी शाखा में मंगलवार से कैश न होने से लोगों को निराश लौटना पड़ रहा था। पैसे न मिलने से परेशान लोगों का धैर्य गुरुवार शाम जवाब दे गया। उन्होंने बैंक के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। स्टाफ के पैसा न भेजे जाने की बात कहने पर भी लोग शांत नहीं हुए। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने समस्या बताई। खाताधारकों के बवाल को देखकर स्टाफ ने खुद को बैंक के अंदर बंद करना ही उचित समझा। मुख्य गेट में ताला लगा दिया।  अधिकारियों ने शुक्रवार को भी बैंक न आने के संबंध में मेल भेज दी। काफी देर तक कोई जवाब न मिलने पर लोग वहां से लौट गए। शुक्रवार सुबह नौ बजे से फिर बैंक के बाहर लोगों की लाइन लग गई। 11 बजे तक बैंक नहीं खुला। स्टाफ जिला मुख्यालय स्थित हेड ब्रांच गया। वहां से आगरा डिवीजन शाखा में अधिकारियों से फोन पर रुपये भेजने की मांग की। डिवीजन आफिस से शनिवार सुबह तक रुपये बकेवर शाखा भेजे जाने के आश्वासन के बाद स्टाफ दोपहर 1 बजे कस्बा पहुंचा और बैंक खोला। लोगाें को कल तक रुपये आने की जानकारी दी। इस पर वह लौट गए। कुछ ग्राहकों के रुपये जमा किए गए। पंजाब नेशनल बैंक की चेस्ट मैनपुरी में है। जहां से कैश इटावा जिले की पीएनबी की तीनों शाखाओं में भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें