फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटाव में निजी एंबुलेंस का किराया तय

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोरोना मरीजों से अधिक पैसे लेने की शिकायतों पर जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने निजी एंबुलेंस का किराया तय कर दिया है। तय की गई अधिक दर पर पैसे लेने वाले एंबुलेंस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जो दर तय की हैं उसके अनुसार लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) एंबुलेंस 80 किलोमीटर तक 800 रुपये ले सकेंगी। इससे अधिक दूरी होने पर 10 रुपये प्रति किलोमीटर किराया लिया जा सकेगा। इसी तरह एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस संचालक 80 किलोमीटर तक 960 रुपये और इससे अधिक दूरी होने पर 12 रुपये प्रति किलोमीटर किराया ले सकेंगे।
ड्राइवर के लिए अधिकतम 500 रुपये प्रतिदिन आठ घंटे देने होंगे। आठ घंटे से अधिक होने पर 100 रुपये प्रति घंटे देने होंगे। आकस्मिक मरीजों को ले जाने वाले वालों पर बीएलएस एंबुलेंस की दरें लागू होंगी। एंबुलेंस में ऑक्सीजन, चिकित्सीय स्टाफ और अन्य सुविधाओं का शुल्क कास्ट प्राइस पर ही लेना होगा। सरकारी एंबुलेंस में किसी प्रकार का शुल्क देय नहीं होगा।
विज्ञापन

कोई ज्यादा पैसे ले तो दर्ज कराएं शिकायत
जिलाधिकारी ने बताया कि अगर कोई एंबुलेंस संचालक निर्धारित दर से अधिक पैसे लेता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एडीएम जय प्रकाश पर्यवेक्षणीय अधिकारी बनाया गया है। शिकायत कंट्रोल रूम के अलावा अधिकारियों के मोबाइल नंबर पर भी की जा सकती है।
इनसेट
इन नंबरों पर करें शिकायत
कंट्रोल रूम 9045253394
9045032394
05688-259697
एसीएमओ डॉ. यतेंद्र राजपूत 8126356238
एआरटीओ बृजेश कुमार सिंह 9415225893
सीओ सैफई राकेश कुमार 9454401446
शवों के लिए निशुल्क वाहन
जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना से मृत लोगों को अस्पताल से घर या श्मशान तक ले जाने के लिए निशुल्क सरकारी वाहन दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सीएमओ को दी जाएगी है। कोरोना मरीज की मृत्यु होने पर सीएमओ वाहन उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें