फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमेरी बूथ की पीठासीन अधिकारी की तबीयत हुई खराब

विज्ञापन
फोटो संख्या 40- जसवंतनगर के रूकनपुर मतदान केंद्र पर लगी भीड़ - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र में शाम पांच बजे तक 64 फीसदी से अधिक मतदान हो चुका था। सुबह सात बजे से शुरू पंचायत चुनाव में सुबह से ही मतदाताओं ने लाइन में लगना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

रिटर्निंग ऑफीसर तहसीलदार रामानुज के अनुसार सुबह सारी व्यवस्थाएं चाक चौबंद थीं। किसी भी पोलिंग पार्टी को कोई समस्या नहीं थी। समय पर मतदान शुरू कराया गया।
नगला नरिया मतदान केंद्र पर आठ बजे के आसपास दो सैकड़ा से ज्यादा मतदाताओं की लंबी लाइनें देखी गईं। जहां बूथ में मतदान करने के दौरान पांच मिनट का समय लग रहा था।
विज्ञापन

तमेरी बूथ संख्या 207 पर तैनात पीठासीन अधिकारी राजेश कुमार की सुबह तबीयत खराब होने से उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
उनके स्थान पर रिजर्व कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई। चांदनपुर बीवामऊ में मतदान केंद्र पर नौ बजे सैकड़ा भर से ज्यादा मतदाताओं की लाइनें लगी हुईं थीं।
सबसे ज्यादा मतदाताओं की शिकायत यह रही कि यहां बूथ के अंदर मतदान कराने वाली टीम द्वारा 10 मिनट का समय लिया जा रहा था। लाइन में दो दो घंटे से खड़े तमाम मतदाता धूप से परेशान थे। बच्चों को साथ लेकर आई महिला मतदाता ज्यादा परेशान देखीं गईं। गांव के लोगों ने ही टेंट की त्रिपाल मंगवाई और सभी छाया में खड़े हुए।
अति संवेदनशील परसौआ गांव में 10 बजे 2 सैकड़ा से ज्यादा मतदाता लाइन में लगे थे जहां औसतन तीन मिनट में मतदान हो रहा था।
रुकनपुर मतदान केंद्र पर 11.15 बजे सैकड़ा भर से ज्यादा मतदाता लाइन में लगे थे उनकी भी नाराजगी थी कि वोटिंग प्रक्रिया धीरे चल रही है। यही समस्या कुरसेना गांव में 11.30 बजे देखने को मिली जहां हाईवे किनारे बने मतदान केंद्र पर भारी भीड़ दिखाई दी जहां ढाई सैकड़ा के आसपास मतदाता मौजूद थे।
वहां भी मतदाताओं का कहना था कि वे एक एक घंटे से धूप में खड़े हैं और मतदान प्रक्रिया धीरे चल रही है। हालांकि पोलिंग टीम का कहना था कि मतदाताओं की संख्या ज्यादा होने की वजह से समय लग रहा है।
थाना बलरई क्षेत्र के अंतर्गत नगला रामसुंदर के प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर दो प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं में नोकझोंक हुई जिसमें एक को हिस्ट्रीशीटर बताया गया है उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
जौनई मतदान केंद्र पर 12 बजे तक 338 लोगों ने मतदान किया था जबकि सैकड़ा भर से ज्यादा मतदाता लाइन में लगे हुए थे।
धनुआं व फतेहपुरा मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला दोनों मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ दिखी यहां भी प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं में वाद विवाद होने की सूचना पर वहां एसडीएम एनपी मौर्य व सीओ साधु राम ने औचक निरीक्षण किया लेकिन मौके पर सब शांत मिला।
दोपहर के समय तिजौरा गांव में दो प्रत्याशियों के समर्थकों में वाद विवाद हुआ। सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई । तीन बजे के आसपास शाहजहांपुर में भी हल्के फुल्के वाद विवाद की स्थिति बताई गई है। इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम के मुताबिक मतदान आम तौर पर शांतिपूर्ण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें