फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ताई के शांति पाठ में परिवार समेत पहुंचे अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ताई के निधन के बाद शांति यज्ञ-हवन किया गया। इसमें परिवार के सभी लोग पहुंचे।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ताई समंद्रा (84) का 20 मई को निधन हो गया था। मंगलवार को सपा मुखिया के आवास पर उनकी आत्मशांति के लिए हवन पूजन किया गया। अयोध्या, काशी, मथुरा से आए आचार्यों ओर पुरोहितों ने मंत्रोचार के साथ शांति पाठ कराया। यज्ञ में आहुति देने के लिए सपा प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, सपा महासचिव शिवपाल यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक अंशुल यादव, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद रामगोविंद चौधरी के साथ -साथ सैफई परिवार की महिलाओं ने भी दी शांति हवन में आहुति दी।
विज्ञापन

केंद्रीय समाज सेवा समिति के आचार्य इंद्रपाल आर्य, विनेश शास्त्री, श्याम सिंह,सत्य सिंह, रणवीर सिंह, सत्यप्रकाश, प्रमोद आचार्य ने हवन पूजन कराया। हवन यज्ञ में अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव भी पहुंच गई हैं। शाम को भंडारे का आयोजन कराया गया। इस मौके पर पूर्व नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी, राजपाल कश्यप, पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव, एमएलसी मुकुल यादव, पूर्व विधायक राजकुमार यादव,पूर्व विधायक हरिओम यादव, पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें