फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला और तीन प्रवासी कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
फोटो संख्या 06 ग्राम हरदोई में कोरोना संक्रमित को असपताल भिजवाते सैफई सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव ? - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
गर्भवती महिला व तीन प्रवासी सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। तीनों प्रवासी दिल्ली से लौटे थे। गर्भवती महिला की नियमित जांच के दौरान कोरोना जांच हुई थी।
विज्ञापन

सभी को नारायण कॉलेज के हॉस्टल में बने कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिले में संक्रमितों की संख्या 130 पहुंच गई है। 59 लोग ठीक हो चुके हैं। एक ही मौत हुई है। सीएमओ के मुताबिक इस समय 70 केस सक्रिय हैं।
शहर के मेवाती टोला की 25 वर्षीय आठ माह की गर्भवती महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। परिजनों के मुताबिक महिला की ससुराल मैनपुरी में है।
वह मायके में रह रही है। परिवार में पति, डेढ़ साल की बेटी, पिता और दो भाई हैं। सभी का सैंपल लेकर होम क्वारंटीन किया गया है।
आठ जून को पति के साथ दिल्ली से लौटी विक्रमपुर निवासी 30 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। पति की रिपोर्ट आनी है।
महिला ने 12 जून को जांच करवाई थी। शहर के मोहल्ला पोस्ती खाना में 55 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने पर नारायण कालेज भिजवा दिया गया। वह सात जून को दिल्ली गया था। 8 जून को लौट आया था। बुखार आने पर 12 जून को जांच कराई थी।
विज्ञापन

बकेवर के मडोली निवासी 40 वर्षीय युवक ने दिल्ली से लौटकर 12 जून को जांच करवाई थी। सोमवार को उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई।
दिल्ली से लौटने के बाद वह अपने रिश्तेदार के घर सैफई क्षेत्र के हरदोई गांव चला गया था। सैफई सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव यादव ने बताया कि युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर परिवार के पांच लोगों को क्वारंटीन कर सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें