बकेवर। जनता कॉलेज में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को दौड़, ऊंची कूद, भाला फेंक आदि प्रतियोगिताएं हुईं। दौड़ में प्राची, अवनेंद्र व वीर प्रताप ने बाजी मारी तो वहीं भाला फेंक में प्रतीक्षा व हिमांशु प्रथम रहे।
छात्राओं की 400 मीटर दौड़ में प्राची ने प्रथम, अनामिका ने दूसरे व ऋचा यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में प्राची ने पहले, श्वेता दूसरे व अंजलि ने तीसरा स्थान पाया। भाला फेंक में प्रतीक्षा पहले, अंकिता दूसरे व सृष्टि पोरवाल तीसरे स्थान पर रहीं। कॉलेज कर्मचारियों की 100 मीटर दौड़ में शिवकुमार पहले, रितेश कुमार बाथम दूसरे व मनोज दीक्षित ने तीसरा स्थान पाया।
800 मीटर दौड़ में प्राची पहले, श्वेता दूसरे व गोल्डी तीसरे स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में मोहिनी पहले, उपासना दूसरे व कल्कि तीसरे स्थान पर रहीं। छात्रों की भाला फेंक प्रतियोगिता में हिमांशु पहले, आदित्य राठौर दूसरे व सूर्य प्रताप सिंह तीसरे स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में अवनेंद्र सिंह पहले, अमरीश दूसरे व राजपाल सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
लंबी कूद में अभिषेक बाबू प्रथम,अवनेंद्र सिंह दूसरे व अजीत तीसरे स्थान पर रहे। छात्रों की पांच हजार मीटर दौड़ में वीर प्रताप सिंह पहले, राघवेंद्र दूसरे व अर्जुन तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में आदित्य राठौर ने पहले, दीपेश कुमार ने दूसरे व केशव कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में गोपाल पहला, अजय सिंह दूसरे व राघवेंद्र तीसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के आयोजन में क्रीड़ा अधीक्षिका डॉ. ज्योति भदौरिया, सह क्रीड़ा प्रभारी डॉ.योगेश शुक्ला, डॉ. आनंद सिंह, क्रीड़ा प्रशिक्षिका मीनू त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा। संचालन कार्यक्रम प्रभारी डॉ. दिव्य ज्योति मिश्र, प्राध्यापक अश्वनी कुमार मिश्र व डॉ. सत्यम गुप्ता ने किया। प्राचार्य प्रो. डॉ राजेश किशोर त्रिपाठी ने छात्र छात्राओं के प्रदर्शन का सराहा।