फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकदिल में प्रधान पद के दावेदार की हत्या

Tue, 10 Nov 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल थानाक्षेत्र के ग्राम बिरारी में सोमवार रात को प्रधान पद के दावेदार की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। सुबह उसका शव घर से कुछ दूरी पर निर्माणाधीन शौचालय के टैंक में पड़ा मिला। सूचना के करीब तीन घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर लोग भड़क गए।
विज्ञापन


बिना पंचनामा के शव ले जाने पर भड़के ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाकर मुख्यमंत्री को मौके पर बुलाने की मांग की। सीओ और एसडीएम सदर ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। गांव बिरारी निवासी अरविंद प्रताप सिंह उर्फ पिंटू बागला (39) पुत्र नाथूराम प्रधानी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था।

सोमवार रात वह अपने घर पर था, रात करीब 11 बजे उसे दो लोग बुलाने आए। पिंटू पत्नी बीना से कुछ देर में आने की बात कहकर चला गया, लेकिन जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा, तो पत्नी ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने रात में पिंटू की खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह पिंटू का शव घर के पास ही स्थित सूरजभान के घर के बाहर निर्माणाधीन शौचालय के टैंक में पड़ा मिला। उसके सिर व चेहरे पर चाकुओं के निशान थे। पिंटू का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के करीब तीन घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिससे लोगों में आक्रोश पैदा हो गया।

पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने शव नहीं उठने दिया। एसओ श्रीधर सिंह ने इसकी जानकारी सीओ सिटी शिवराज सिंह को दी। जानकारी के बाद वे भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। फिंगरप्रिंट की टीम ने सबूत एकत्रित किए।

साथ ही डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से हाईवे तक गया और फिर लौट आया। बाद में सीओ सिटी ने लोगों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के लिए लोगों को राजी किया। पुलिस शव को गाड़ी में डालकर ले गई।

बिना पंचनामे के शव ले जाने से गुस्साए लोगों ने शव को वापस लाने की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगा दिया। एसडीएम सदर ने मौके पर पहुंचकर गुस्साए लोगों को शांत कराया। सीओ सिटी शिवराज सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया चुनावी रंजिश में अरविंद की हत्या की बात सामने आई है।

अनुमान है कि उसकी चाकू से गोदकर हत्या की गई है। पत्नी बीना की तहरीर पर गांव के सूरजभान, सुनील व नरेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें