फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: प्रधानों और सदस्यों का उपचुनाव दो मार्च को, चार को होगी परिणामों की घोषणा

Thu, 16 Feb 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इटावा जिले में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों की 10 रिक्त सीटों पर उपचुनाव कराने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके अनुसार दो मार्च को मतदान और चार को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बताया कि नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी सुबह 10 बजे से दोपहर चार बजे तक है। 21 को पत्रों की जांच की जाएगी। 22 को उम्मीदवार नाम वापसी कर सकते हैं।
प्रतीक चिह्न का आवंटन 22 फरवरी को किया जाएगा। मतदान दो मार्च की सुबह सात बजे से दोपहर पांच बजे तक होगा। चार मार्च को मतगणना होगी। डीएम ने बताया कि कुल सात ग्राम पंचायत सदस्य और तीन ग्राम प्रधान चुने जाएंगे।

विज्ञापन

इसमें विकास खंड चकरनगर की ग्राम पंचायत 2-भरेह में ग्राम पंचायत सदस्य, बसरेहर के वार्ड 46 किल्ली सुल्तानपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य, भरथना की ग्राम पंचायत 9- मंगूपुर में सदस्य पद के लिए चुनाव होगा। 36-रमाइन महमूदपुर, 42-बुआपुर दीनारपुर, 56-मुड़ैना मल्हौसी, ताखा के ग्राम पंचायत 31, केशौंपुर, बसरेहर के 38-अकबरपुर में ग्राम पंचायत सदस्य चुने जाएंगे।
विज्ञापन

महेवा की ग्राम पंचायत 88-महिपालपुर, विकास खंड सैफई की ग्राम पंचायत 28-उझियानी में ग्राम प्रधान, विकास खंड बसरेहर की ग्राम पंचायत 37-रिटौली में प्रधान चुने जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें