फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: हेल्थ एटीएम से जांच न होने का मामला, सीएमएस ने डेस्क कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 15 Feb 2023 04:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

जिला अस्पताल में हेल्थ एटीएम से ब्लड, शुगर व हीमोग्लोबिन जांच नहीं हो रही है। मामले में सीएमएस ने हेल्प डेस्क कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिला अस्पताल में लगे हेल्थ एटीएम के शुभारंभ के मौके पर सदर विधायक की ब्लड, शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच न होने पर हेल्प डेस्क कक्ष के दोनों कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है। गत 10 फरवरी को सदर विधायक सरिता भदौरिया ने हेल्थ एटीएम का उद्घाटन किया था।

विज्ञापन

तब जांच संबंधी यह खामियां सामने आईं थीं। सीएमएस डॉ. एमएम आर्या ने हेल्प डेस्क कक्ष के मैनेजर मो. सगीर व ऑपरेटर आशुतोष श्रीवास्तव से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। सीएमएस का कहना है कि उदघाटन के दिन दोनों कर्मियों की ओर से हेल्थ एटीएम से उचित प्रकार की जांच नहीं की।
ब्लड, शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच नहीं हो सकी। इससे चिकित्सालय की छवि धूमिल हुई है। इस पर विधायक ने भी अंसतोष जताया है जो कर्मियों की लापरवाही को दर्शाता है। हेल्प डेस्क कक्ष में हेल्थ एटीएम 29 दिसंबर को लग गई थी।

विज्ञापन

तब से लेकर उदघाटन वाले दिन तक जो भी मरीज जांच कराने आए उनकी जांच हेल्प डेस्क कर्मियों ने की। आखिर इनकी लापरवाही अब सामने नजर आ रही है तो करीब सवा महीने बीतने के बाद सामने क्यों नहीं आई। उदघाटन वाले दिन जिस तरह से ब्लड निकालने के दौरान एक के बाद एक कई प्रिक लेनसेट ने भी काम नहीं किया था।
विज्ञापन

कुल मिलाकर जिला अस्पताल प्रशासन एक तरह से अपनी कमियों का ठीकरा हेल्प डेस्क कर्मियों के ऊपर फोड़ना चाहता है। जबकि इन्हें प्रशिक्षण तक नहीं देने की बात सामने आ रही है।  मैनेजर का कहना है खून निकालना लैब टेक्निशियन का काम है, जिसकी तैनाती नहीं हुई है। जबकि ऑपरेटर उदघाटन वाले दिन अवकाश पर था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें