फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: चित्रों के अभ्यास से विज्ञान में मिलेंगे अच्छे अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी। ऐसे में परीक्षार्थी पूरे पाठ्यक्रम को दोहराने के साथ-साथ नए मॉडल पेपर का भी अभ्यास करें। लगातार न पढें, हर एक घंटे के बाद पांच से 10 मिनट का ब्रेक लें ताकि दिमाग शांत रहे।
विज्ञापन

जनता इंटर कॉलेज सकरौली में तैनात विज्ञान शिक्षक अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि लिखित परीक्षा कुल 70 अंकों की होती है। मॉडल प्रश्न पत्रों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि जहां भौतिक विज्ञान में न्यूमेरिकल पर फोकस रखना होगा। वहीं, रसायन विज्ञान में अच्छे प्रदर्शन के लिए छात्र-छात्राओं को तत्वों का रासायनिक नाम, उनके परमाणु भार, परमाणु क्रमांक जैसी बुनियादी जानकारी होनी बेहद जरूरी है।
प्रश्न पत्र में अक्सर इनसे संबंधित वैकल्पिक सवाल पूछे लिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि अगर पाठ को सही से समझा होगा तो प्रश्न आसानी से कर लेंगे। बताया कि रासायनिक अभिक्रियाओं को लिख कर अभ्यास करें, जीव विज्ञान में दीर्घ प्रश्नों को चित्र की सहायता से समझने का प्रयास करें। इन प्रयासों से हाईस्कूल के विज्ञान विषय में अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन



इन बातों का रखें ध्यान-
- आईयूपीएसी नामों को लिखकर याद करने का प्रयास करें।
- सभी फार्मूलों को एक छोटे नोटबुक पर लिख लें, ताकि समय-समय पर दोहरा सकें।
- सभी महत्वपूर्ण केमिकल रिएक्शन को कागज पर लिखकर टेबल पर रख लें, ताकि बार-बार दोहरा सकें।
- बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए सभी टॉपिक को ध्यान से पढ़ें और उसके महत्वपूर्ण बिंदुओं को एक जगह एकत्रित कर लें।
- पिछले पांच साल के प्रश्नपत्रों को नियमित हल करें।


हाईस्कूल के विज्ञान विषय के महत्वपूर्ण प्रश्न-
- निकट व दूरदृष्टि दोष क्या है। इसके कारण व उनसे बचने के उपाय।
- ओम का नियम व सत्यापन ।
- प्रत्यावर्ती धारा का सिद्धांत , संरचना और क्रिया विधि का सचित्र वर्णन।
- ह्रदय की क्रियाविधि।
- परागण की परिभाषा, पुष्प की निशेचन क्रिया।
- तंत्रिका कोशिका का नामांकित चित्र सहित वर्णन।
- प्लास्टर ऑफ पेरिस व निरंजक चूर्ण बनाने की विधि।
- साबुन व निरंजक चूर्ण बनाने की विधि ।
- एथिल एल्कोहल तथा एसीटिक अम्ल बनाने की विधि एवं रासायनिक अभिक्रियाओं के समीकरण ।



परेशानी होने पर करें संपर्क
बोर्ड परीक्षा की तैयारी के दौरान यदि आपको पाठ्यक्रम के किसी विषय या मनोवैज्ञानिक दृष्टि से कोई भी परेशानी आती है तो इस समस्या को हमारे मोबाइल नंबर 9528031737 पर वाट्सएप के माध्यम से बता सकते हैं। इसका समाधान हम विषय विशेषज्ञों और मनोचिकित्सकों के माध्यम से करवाने का प्रयास करेंगे। आपकी पहचान गोपनीय रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें