फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर ने शुरू की गंगाजल की बिक्री

विज्ञापन
डाक अधीक्षक टीपी सिंह ग्राहक को गंगाजल की शीशी देते हुए - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए डाक विभाग ने भक्तों को गंगोत्री का शुद्ध गंगाजल उपलब्ध कराने की तैयारी कर रखी है। गंगाजल आपके द्वार के तहत गंगोत्री का पवित्र जल डाकघर में बिक्री के लिए उपलब्ध है। सोमवार को गंगाजल की बिक्री शुरू की गई।
विज्ञापन

इस बारे में इटावा डाक मंडल अधीक्षक टीपी सिंह ने बताया कि 250 एमएल गंगाजल की कीमत 30 रुपये है, जो प्लास्टिक की शीशी में उपलब्ध है। महाशिवरात्रि को देखते हुए जिले में भरथना, जसवंतनगर, चकरनगर, बसरेहर, बरालोकपुर, लखना, बकेवर, उदी सहित औरैया जिले के बिधूना, अजीतमल, दिबियापुर मेें इस अभियान के बैनर लगवा दिए गए हैं।
बताया कि बैनरों को उन रास्तों पर भी लगवाया जा रहा है, जिन रास्तों से कांवरिये कांवर भरने के लिए जाते हैं। इससे लोग गंगोत्री के शुद्ध गंगाजल की शीशी खरीद सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें