फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे से कब्जे हटवाए

Sun, 02 Aug 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन मास के सोमवार पर उमड़ने वाले श्रद्धालुओं और कांवरियों के निकलने में किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन ने सड़क पर लगी दुकानों को हटवाकर रास्ता साफ कराया। 
विज्ञापन


सावन मास के पहला सोमवार को लालपुरा स्थित नीलकंठ तथा अन्य शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी। साथ ही कांवरियों का भी आवागमन होगा। इसी के मद्देनजर रविवार की शाम को प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर शहर के प्रमुख स्थानों से अतिक्रमण हटवाकर रास्ता साफ कराया।

एसडीएम सदर महेंद्र कुमार सिंह व सीओ सिटी शिवराज सिंह के नेतृत्व में चले यह अभियान चला। शहर कोतवाल विनोद यादव भी मौके पर मौजूद रहे। अभियान के तहत राजागंज, गाड़ीपुरा, पचराहा व लालपुरा में सड़कों से कब्जे हटवाएं।
विज्ञापन


पुलिस ने लालपुरा मोहल्ला में नीलकंठ मंदिर के लिए जाने वाले रास्ते को साफ कराते हुए दुकानदारों से अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी।

सीओ सिटी शिवराज सिंह ने बताया कि सोमवार को मंदिर आने जाने वाले भक्तों को किसी प्रकार से निकलने में परेशानी न हो इस कारण से सड़कों के किनारे लगी दुकानों व सड़क घेरकर रखे गए सामान को हटवाया गया है। लोगों को चेतावनी भी दी गई कि वह सड़क किनारे कब्जे न करें। अगर वे ऐसा करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें