फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक का बहिष्कार करेंगे करौंधी गांव के लोग

विज्ञापन
क्षेत्र में प्लास्टिक को एकत्र करते ग्रामीण - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। विकास खंड महेवा की ग्राम पंचायत करौंधी के प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक लगाने को लेकर बैठक हुई। इसमें मानव जीवन से प्लास्टिक का बहिष्कार करने का फैसला लिया गया। इसके साथ ही वातावरण को साफ रखने के लिए सफाई अभियान भी चलाया।
विज्ञापन

आयोजित बैठक में प्लास्टिक पर विचार मंथन किया गया है। प्लास्टिक मानव जीवन के साथ-साथ पृथ्वी के वातावरण के लिए भी खतरा पैदा कर रहा है । प्लास्टिक के निर्माण में जहरीले रसायनों का प्रयोग किया जाता है । इस कारण ये जहां भी पड़ा रहता है, धीरे-धीरे वहां प्रदूषण और बीमारियां जन्म लेती हैं ।
प्लास्टिक हम सबको जितनी सहूलियत प्रदान करता है, उतनी ही बीमारियां भी फैलाता है । हम सब लोगों को पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने तथा मानव जीवन पर प्लास्टिक से पड़ने वाले दुष्प्रभाव को रोकने के लिए प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का बहिष्कार करना चाहिए।
विज्ञापन

प्लास्टिक की जगह कपड़े, कागज और जूट से बने थैलों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में खंड प्रेरक मीनाक्षी चौहान ,ग्राम प्रधान दुरजन सिंह, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहू और सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें