फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के दोनों ओर 20 फीट छोड़कर बनेगा नाला

विज्ञापन
महेवा में नाला निर्माण के लिए राजस्व कर्मियों ने सड़क की नापजोख की - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा । ग्राम पंचायत महेवा में बहेड़ा रोड पर क्षेत्र पंचायत निधि से बन रहे नाले को मध्य सड़क से 20 फुट दोनों ओर छोड़कर बनाया जाएगा। राजस्व विभाग की टीम ने ओवरब्रिज से लेकर पुराने चौराहे सड़क की जगह का सीमांकन किया।
विज्ञापन

बहेड़ा मार्ग पर नाला न होने से जल भराव की समस्या रहती है। मुख्य विकास अधिकारी इटावा के संज्ञान में आने के बाद नाला निर्माण का काम बुधवार को शुरू हुआ।
जिला पंचायत सदस्य महेवा चंद्रावती के प्रतिनिधि सोनू चौधरी ने एसडीएम भरथना इंद्रजीत सिंह से आपत्ति करते हुए सड़क का सीमांकन करने के बाद ही नाला निर्माण कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

जिसके फलस्वरूप कानूनगो महेवा छोटेलाल गौर ,लेखपाल महेश बाबू ,लेखपाल सुखराम ,राजाराम आदि की टीम ने बताया कि राजस्व विभाग के नक्शे में सड़क सहित कुल 40 फीट जगह ही दर्ज है। दोनों तरफ मध्य से 20 -20 फीट जगह सड़क की है।
उसी की नाप तौल कर चिंहकन किया गया। इस सीमा में जो भी कब्जेदार हैं उन्हें स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है । इस अवसर पर सोनू चौधरी ,जीतू ठाकुर ,पंकज भदौरिया, मिथुन पांडेय आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें