इटावा। शहरीय क्षेत्र में सुचारू बिजली आपूर्ति के लिए पुरानी हो चुकी जर्जर लाइनों को बदलने का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। वहीं आकस्मिक आपूर्ति के लिए विभाग ने ट्रॉली वाले तीन ट्रांसफार्मरों को रिजर्व कर लिया गया है। जिससे आवश्यकता आने पर इन्हें इस्तेमाल किया जा सके।
बिजली आपूर्ति और लाइनों को लेकर विभाग निरंतर सतर्कता बरत रहा है। एसडीओ राहुल यादव ने बताया कि शहर के मोहल्ला अकालगंज, कटरा टेकचंद,आलमपुर, बरही टोला, जटपुरा में जहां विद्युत लाइन खराब होने की शिकायत आई थी उन्हें बदल दिया गया है।
वहीं विद्युत सब स्टेशनों पर भी टेस्टिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी दीपावली पर्व सहित शासन की मंशा के तहत विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है।
शहरी क्षेत्र में किसी प्रकार के ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत आती है तो उसके लिए तीन ट्रांसफार्मर ट्रॉली सहित तैयार करके रख लिए गए हैं ताकि खराब हुए ट्रांसफार्मरों को उनके स्थान पर रखा जा सके।