फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने रोडवेज बस स्टैंड पर चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
पैदल मार्च करते जिलाधिकारी जेबी सिंह व अन्य अधिकारी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
फोटो संख्या: 38: पैदल मार्च करते जिलाधिकारी जेबी सिंह व अन्य अधिकारी।
विज्ञापन

डीएम ने रोडवेज बस स्टैंड पर चलाया सफाई अभियान
पैदल मार्च कर पॉलिथीन बंद करने के लिए प्रेरित किया
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी ने रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचकर झाडू़ लगाकर जन मानस को सफाई का संदेश दिया। प्लास्टिक मुक्त जनपद बनाने के उद्देश्य से पैदल मार्च किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी जेबी सिंह ने रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचे जहां सफाई अभियान का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने जनपद को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प दोहराते हुए रोडवेज बस स्टैंड से काजी पेट्रोल पंप, भरथना तिराहा होते हुए शास्त्री चौराहा तक पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अपने जीवन से पॉलिथीन को दूर हटा दें। उन्होेंने दुकानदारों व व्यापारियाें से कहा कि दुकानों व प्रतिष्ठानों पर पॉलिथीन का उपयोग बंद कर दें। नगर पालिका अध्यक्ष नौशाबा खानम, मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर, अपर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र नाथ शुक्ला, रोडवेज के क्षेत्रीय मंत्री अशोक भदौरिया, सुरेशचंद्र मिश्रा, अमित गोस्वामी, बृजेंद्र सिंह, सोबरन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें