फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेवा को नगर पंचायत का दर्जा मिलने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। महेवा ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा हासिल होने की उम्मीद को पंख लगते दिखाई दे रहे हैं। विधान परिषद सदस्य भीम राव आंबेडकर की पहल पर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्रालय ने रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

1985 -86 में जिलाधिकारी शरद अस्थाना से विकास खंड मुख्यालय को ग्राम पंचायत से टाउन एरिया में तब्दील किये जाने की मांग की गई थी। वह मांग नक्कार खाने की तूती बनकर रह गई। प्रदेश में वर्ष 2007 में बसपा की सरकार बनने पर लखना से विधायक रहे वर्तमान विधान परिषद सदस्य भीम राव आंबेडकर ने लखना-बकेवर को मिलाकर नगर पालिका परिषद एवं महेवा को नगर पंचायत बनाने के लिए प्रयास किया। बसपा सरकार में भी महेवा के लोगों का सपना अधूरा रह गया।
इसके बाद प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार गठित हुई उस दौरान भी शासन ने जनपद इटावा की तीन चकरनगर ,महेवा व बसरेहर को टाउन एरिया का प्रस्ताव मांगा गया। कोई कार्रवाई न हो सकी।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में भाजपा सरकार आने पर तत्कालीन भाजपा जिलाध्यक्ष व महेवा निवासी शिवमहेश दुबे ने यह प्रस्ताव 2018 में सांसद व विधायक की संस्तुति सहित भिजवाया। पर कोई सुनवाई नहीं हुई। बीते 18 फरवरी को विधान परिषद सदस्य भीमराव आंबेडकर ने विधान परिषद में 115 नियम के तहत महेवा नगर पंचायत की कार्रवाई से संबंधित जानकारी चाही थी। इसके जवाब में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने विधान परिषद सदस्य को जवाब दिया कि वर्ष 2016 में नियमों के तहत नगर पंचायत की कार्रवाई के लिए पत्रावलियां तलब की हैं। जिलाधिकारी कार्यालय से संपर्क किया तो बताया गया कि शासन स्तर से अभी तक इस संबंध में कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें