विजेता महिला बंदी को पुरस्कृत करतीं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अलंकृता शक्ति त्रिपाठी व जेल ?
- फोटो : ETAWHA
इटावा। जेल दिवस के अवसर पर 18 व 19 फरवरी को महिला बंदियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ था। शुक्रवार को प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम) अलंकृता शक्ति त्रिपाठी ने प्रतियोगिताओं की टॉप थ्री महिला बंदियों को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की भी कामना की।
मेहंदी प्रतियोगिता में रोशनी प्रथम, तन्नू द्वितीय व रोशनी पुत्री सुरेश कुमार तीसरे स्थान पर रहीं। कढ़ाई प्रतियोगिता की विजेता पूजा तिवारी बनीं। स्नहेलता दूसरे और अनीता तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में तन्नू को पहला, विनीता को दूसरा, रुखसार व बबली को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला। जेल अधीक्षक राज किशोर सिंह ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस दौरान जेलर राम कुबेर सिंह, उप जेलर जगदीश प्रसाद, उप जेलर सायमा जलीस व सिब्ते हसन मौजूद रहे।