फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरे होंगे तालाब और हटेगा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवा। ब्लॉक क्षेत्र महेवा की ग्राम पंचायत मुकुटपुर और बम्होरा के मजरा रमपुरा का खंड विकास अधिकारी महेवा राजेश कुमार मिश्रा ने औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने तालाबों से अतिक्रमण हटाने और उनकी खुदाई कराने का निर्देश पंचायत सचिव को दिया। तालाबों का गहरीकरण मनरेगा के तहत किया जाएगा।
ग्राम मुकुटपुर एवम रमपुरा में गांव के बीच स्थित तालाब में अतिक्रमण के चलते गलियों में पानी भरा रहता है। ग्रामीणों की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने लेखाकार शरद चंद्र तिवारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी महेवा राहुल उपाध्याय, सचिव विजय रतन के साथ सबसे पहले ग्राम रमपुरा में पहुंचकर प्रधान हरगोविंद पाल के साथ गांव के मध्य में स्थित तालाब का निरीक्षण किया।
वहीं, ग्राम मुकुटपुर में गली में जलभराव की स्थिति को देखते हुए तत्काल तालाब तक नाली निर्माण कराने व तालाब की मनरेगा से सफाई कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें