फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान ने पांडिचेरी को 18 गोल से रौंदा

Fri, 24 Apr 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश हॉकी एसोसिएशन के तत्वावधान में सैफई के मास्टर चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांचवीं सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में शुक्रवार को पांच मैच खेले गए। पटियाला, तमिलनाडु और मध्यप्रदेश की टीमों ने अपने मैचों मेें जीत दर्ज की। एकतरफा मुकाबले में राजस्थान की टीम ने पांडिचेरी की टीम को 18 गोल से रौंद दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को पहला मुकाबला छत्तीसगढ़ और पटियाला के बीच खेला गया। इसमे पटियाला की टीम ने छत्तीसगढ़  की टीम को 1-0 से हराया। पटियाला की ओर से बेबी ने एक गोल किया। दूसरा मैच हॉकी यूनिट ऑफ  तमिलनाडु तथा त्रिपुरा के बीच खेला गया। इसमें हॉकी यूनिट ऑफ  तमिलनाडु की टीम ने त्रिपुरा को 7 0 से हराया।

तमिलनाडु की ओर से कृष्णा व शोबिका ने क्रमशः दो-दो गोल तथा विजया, जयालक्ष्मी तथा मोहाना ने एक-एक गोल किया।  तीसरा हॉकी मैच आंध्र प्रदेश तथा मध्यप्रदेश के बीच खेला गया। इसमें मध्य प्रदेश की टीम ने आंध्रप्रदेश को 9-0 से हराया।
विज्ञापन


मध्य-प्रदेश की ओर से ज्योति ने तीन गोल करके हैट्रिक लगाई तथा साधना व राखी ने दो-दो गोल तथा नेहा व सीमा ने एक-एक गोल किया । चौथा मैच राजस्थान तथा पांडिचेरी़ के बीच खेला गया। इसमें राजस्थान की टीम ने पांडिचेरी को 18-0 से हराया।

राजस्थान की ओर से प्रकाश चौधरी ने बारह गोल, बीना पांडेय ने चार गोल तथा मनिषा और सीता ने एक-एक गोल किया। इसके बाद पांचवां मैच बंगाल हॉकी एसोसिएशन तथा एसोसिएशन ऑफ  इंडियन यूनिवर्सिटी के बीच खेला गया। इसमें एसोसिएशन ऑफ  इंडियन यूनिवर्सिटी की टीम ने बंगाल हॉकी एसोसिएशन की टीम को  4-0 से हराया।
विज्ञापन


मैच शुरू होने से पूर्व बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव और राजपाल सिंह यादव ने हाकी खिलाड़ियों से परिचय लेकर उनकी  हौसला अाफजाई की।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें