फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए

विज्ञापन
विद्यार्थी परिषद छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले युवाओं का स्वागत किया - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला संयोजक शिवम मिश्रा के नेतृत्व में राजदीप मिश्रा, दीपक गुप्ता, रजत पांडेय, अमित तिवारी साथियों सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। इसमें एनएसयूआई प्रदेश महासचिव अंशुल यादव और शहर कांग्रेस अध्यक्ष पल्लव दुबे का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कार्यालय में सभी को फूल मालाएं तथा कांग्रेस पार्टी की पट्टिकाएं पहनाकर स्वागत किया। शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से हर व्यक्ति आहत है। समाज के सभी वर्गों ने जिस अपेक्षा से भाजपा की सरकार बनवाई थी।
वो उस पर कतई खरी नहीं उतरी है। इसी लिए लोग भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं इन्हें जल्द ही इनके काम के आधार पर पार्टी में उचित स्थान दिया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव प्रशांत तिवारी, वाचस्पति द्विवेदी, सुरेश शाक्य, अंशुल यादव, सरवर अली, बबलू खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें