फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश चाहें तो प्रसपा गठबंधन को तैयार : शिवपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल को बतौर सीएम अखिलेश स्वीकार हैं। दरअसल, प्रसपा अध्यक्ष ने मंगलवार को कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चाहें तो प्रसपा गठबंधन को तैयार है। अगर सपा गठबंधन नहीं करती है तो जो दल सम्मान देगा उसके साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लडे़ंगे। गठबंधन के बारे में अखिलेश को सोचना है क्योंकि 2022 में मुख्यमंत्री उन्हें बनना है मुझे नहीं।
विज्ञापन

प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं कई बार कह चुका हूं कि मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनना है। अगर प्रसपा से गठबंधन हो जाए तो सपा 2022 में फिर सरकार बना लेगी।
सपा से गठबंधन हमारी प्राथमिकता है, क्योंकि हमने नेताजी के साथ काम किया है और हमारी विचारधारा भी समाजवादी है। कहा कि शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनावों पर प्रसपा जल्द ही अपना रुख स्पष्ट करेगी।
विज्ञापन

शिवपाल सिंह ने कहा कि प्रसपा 22 नवंबर को नेताजी मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन पूरे प्रदेश में एकता दिवस के रूप में मनाएगी। मुख्य कार्यक्रम सैफई के चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि नेताजी के जन्मदिन के मौके पर पूरा परिवार एक रहे। नेताजी का जन्मदिन सभी को मिलकर मनाना चाहिए।
शिवपाल ने खुले मंच से परिवार के सभी सदस्यों को जन्मदिवस समारोह में आमंत्रित भी किया। कहा कि परिवार के लिए इससे बड़ा कोई और कार्यक्रम नहीं हो सकता। परिवार में एकता बढ़ जाए तो अच्छा है। इसके लिए हम तो तैयार हैं, हमारा प्रयास है कि चुनाव तक भतीजे समझ जाएं। बताया कि अस्वस्थ होने के कारण नेताजी कार्यक्रम में नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें