फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में विलय नहीं, गठबंधन संभव : शिवपाल

विज्ञापन
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिह यादव ने जसवंतनगर में - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) का सपा में विलय नहीं होगा। जनता हमारी पार्टी को भाजपा का विकल्प मानने लगी है। हां सपा से गठबंधन का विकल्प जरूर खुला है। ये बातें प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को पत्रकारवार्ता में कहीं।
विज्ञापन

छिमारा रोड पर रामनरेश यादव पप्पू के कोल्ड स्टोरेज पर शिवपाल सिंह ने कहा कि सांप्रदायिक शक्तियों को हराने के लिए गठबंधन हो सकता है। उनकी बार-बार सपा में जाने की अफवाहें फैलाई जा रही हैं, सपा में जाने का कोई सवाल ही नहीं है।
शिवपाल ने माना कि वे अभी सपा के विधायक हैं, साथ ही ये भी कहा कि उन्हें सपा मुखिया ने विधायकों की किसी बैठक में नहीं बुलाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने देश व प्रदेश को कंगाली की ओर जा रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार हर मुद्दे पर असफल है।
विज्ञापन

सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। थानों मेें लूट मची है और अधिकारी जमकर घूस ले रहे हैं। गोवंश के लिए खाने को नहीं है, वे मर रहे हैं। दो अक्तूबर को विधानमंडल के विशेष सत्र पर कहा कि गांधी सबके हैं, उन्हें दलीय दायरे में नहीं जोड़ना चाहिए। अन्य विपक्षी दलों के न शामिल होने के सवाल पर कहा कि ये उनकी अपनी सोच है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें