फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः जेपी, लोहिया के बीच कायम रहेंगे मुलायम

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। दो महान नेताओं जय प्रकाश नारायण और डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्य तिथियों के बीच जननायक मुलायम सिंह यादव भी याद किए जाएंगे। तीनों की पुण्यतिथियां एक-एक दिन के अंतराल में होंगी। आठ को जय नारायण, 12 को लोहिया और 10 अक्तूबर को मुलायम सिंह का देहावसान हुआ।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह पर समाजवादी चिंतक डॉ. लोहिया के विचारों का गहरा असर था। महज 14 साल की उम्र में लोहिया के समाजवादी विचारों से प्रभावित होकर वह पहली बार जेल गए थे। कॉलेज के दिनों में भी उन पर डॉ. लोहिया के राजनीतिक दर्शन का काफी असर रहा। छात्र संघ के अध्यक्ष बने और इसी दौर में उन्होंने डॉ. लोहिया की संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी (एसएसपी) का दामन थामा। जयप्रकाश नारायण (जेपी) के विचारों का भी मुलायम पर काफी असर हुआ। इन्हें भी मुलायम अपना आदर्श मानते थे।
इसे संयोग ही कहेंगे कि लोहिया जी की पुण्यतिथि 12 अक्तूबर को होती है। लोकनायक जय प्रकाश नारायण की पुण्यतिथि आठ अक्तूबर है। मुलायम सिंह यादव 10 अक्तूबर को इन दोनों महान राजनेताओं के मध्य हमेशा याद किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें