फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर दिया धरना

विज्ञापन
नगर पालिका परिसर में धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। जिले भर के कर्मचारी संगठनों ने एकजुटता दिखाते हुए नगर पालिका परिषद परिसर में सोमवार को प्रदर्शन किया। पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कर्मचारी धरने पर बैठ गए। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का अवशेष भुगतान कराने, अवैध कटौती की राशि वापस करने, जलकल कर्मचारियों के ओवरटाइम का भुगतान करने की मांग पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की घोषणा की गई। नगर पालिका सभासद भी आंदोलन में शामिल होने पहुंचे।
विज्ञापन

राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष राजीव यादव एवं महामंत्री सुनील वर्मा के नेतृत्व में पूर्व से लंबित चल रही पांच सूत्रीय मांगों के समर्थन में हजारों कर्मचारी सुबह से ही पालिका परिसर पहुंच गए। राजीव यादव ने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का अवशेष एरियर और जलकल कर्मचारियों का ओवरटाइम का भुगतान न करके पालिका अधिकारी हठधर्मिता दिखा रहे हैं। कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री अरविंद धनगर ने कहा कि अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों की शासनादेश के अनुसार अवशेष एरियर का भुगतान न करना अन्याय है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि अगर मांगें नहीं मानी गई तो जिले के सभी शिक्षक नगर पालिका प्रांगण मे हो रहे आंदोलन में प्रतिभाग करेंगे। सिंचाई संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि कर्मचारी इस आंदोलन के साथ है। वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रजनीश राठौर ने कहा कि कर्मचारी अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन

दोपहर बाद अधिशासी अधिकारी विनय मणि त्रिपाठी ने कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजीव यादव से मांगों का ज्ञापन लिया। एक सप्ताह के अंदर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान राकेश सक्सेना, सेवानिवृत शिक्षक लज्जा राम पाल, वीरेंद्र कुमार वर्मा, अनिल बाजपेयी, आफताब हुसैन, कोषाध्यक्ष ब्रजेश यादव, राधारमण यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें