फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
राहुल, फाइल फोटो। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इकदिल। संतोषपुरा घाट से कोचिंग पढ़ाकर लौट रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक की सैफई मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम चितभवन निवासी राहुल (23) संतोषपुरा घाट के पास कोचिंग पढ़ाने जाता था। शनिवार शाम सात बजे वह कोचिंग पढ़ाकर लौट रहा था। तभी सती मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। पैदल जा रहे दीपू यादव व शिवा भी बाइक की चपेट में आ गए थे। टक्कर लगने से राहुल बाइक सहित सड़क पर जा गिरा। वह हेलमेट नही लगाए था। इस वजह से उसके सिर में चोट लग गई थी। मृतक के पिता मोहनलाल शाक्य राज मिस्त्री का काम करते हैं। उनके दो पुत्र व एक पुत्री हैं। राहुल सबसे बड़ा था। उससे छोटा रोहित है। बेटे की मौत के बाद मां पुष्पा देवी समेत सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें