अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन व अन्य। संवा?
- फोटो : ETAWAH
इटावा। व्यापारियों ने तीन सितंबर को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस घोषित करने की मांग उठाई है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने कहा सर्वाधिक टैक्स देने वाले व्यापारी समाज को सम्मान देने के लिए शिक्षक दिवस, मजदूर दिवस, बाल दिवस की तरह तीन सितंबर को व्यापारी दिवस घोषित किया जाए। बढ़ती महंगाई से आम जनता को राहत दी जाए। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस को जीएसटी के दायरे में लाया जाए। जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर ज्ञापन दिया गया है। तीन सितंबर को संगठन का स्थापना दिवस है। इस बार 28वां स्थापना दिवस मनाएंगे। ज्ञापन देने के दौरान युवा इकाई जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाहा, कोषाध्यक्ष सर्वेश चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरि शंकर पटेल, डॉ. संतोष राठौर, लल्लू वारसी, महिला जिलाध्यक्ष मीना सिंह राजपूत, पंकज कुशवाहा, रंजीत सिंह कुशवाहा, इकरार अहमद उपस्थित रहे।