फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले बुजुर्गों और दिव्यांगों ने डाले वोट

विज्ञापन
विकास भवन से रवाना होती पोलिंग पार्टियां - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। 80 साल और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों व दिव्यांगों ने पहली बार अपने घर में बैठकर विधायक चुनने के लिए वोट डाला। टीम बुधवार को इनके घर पहुंची और सीलबंद लिफाफे में मतपत्र लेकर लौटी। दावा किया जा रहा है कि 85.97 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

जिले की इटावा, भरथना और जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में 1668 मतदाता इस सुविधा के लिए चुने गए थे। इस काम में 74 पोलिंग पार्टियां लगाई गईं। सुबह विकास भवन से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने सभी को निष्पक्ष कार्य की नसीहत देकर रवाना किया। जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में 452 मतदाताओं के लिए 26 पोलिंग पार्टियां, इटावा में 602 मतदाताओं के लिए 22 और भरथना सुरक्षित में 614 मतदाताओं के लिए 24 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। हर पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी, एक प्रथम मतदान अधिकारी और सुरक्षा बल मौजूद रहा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उदयनारायण ने बताया कि करीब 99 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतपत्रों को सील बंद कर जिला कोषागार के डबल लॉक में रखवाया जा रहा है।
लवेदी में दो टीमों ने 42, जसवंतनगर में 26 पोलिंग पार्टियों ने 80 दिव्यांग, 300 महिला व पुरुष, भरथना में 12 टीमों ने दोपहर तक 210 बुजुर्गों व दिव्यांग जनों ने वोट डाला। बकेवर में ग्राम पंचायत व्यासपुर के मजरा नगला बल्जू में दिव्यांग आरती और वृद्ध राजरानी ने वोट डालकर खुशी जाहिर की। इकदिल, ताखा, महेवा, विकास खंड बसरेहर संवाद प्रतिनिधियों के मुताबिक उनके भी क्षेत्र में चयनित लोगों ने घर पर मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें