फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों व महंगाई के विरोध में बुधवार को कांग्रेसियों ने जिले भर में हस्ताक्षर अभियान चलाया। शहर के चौधरी पेट्रोल पंप पर शहर कांग्रेस कमेटी ने जनता से हस्ताक्षर कराए। कांग्रेस नेताओं ने जनता से हस्ताक्षर करवाकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। इस सरकार ने आम आदमी की रोजी-रोटी छीनने का काम किया है। पेट्रोलियम मूल्यों में वृद्धि करके सरकार अपना खजाना भर रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष संदीप कुमार उर्फ लालू ने बताया कि डीजल और पेट्रोल के दाम रोज रोज बढ़ रहे हैं। इस दौरान उदयभान सिंह यादव, हंसमुखी संखवार, वाचस्पति द्विवेदी, मयंक तिवारी, संजय दोहरे, आमिर खान, सुरेश शाक्य, अवनीश वर्मा, रफत अली खान, सरवर अली, सचिन संखवार, हरेंद्र सिंह, अंशुल यादव, पदम दुबे, अश्वनी कश्यप, देवेश तिवारी, अल्तमस मेव, मुबारक अली, राजदीप मिश्रा, अवनीश शाक्य व अनु तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह ग्वालियर चौराहे पर प्रेमशंकर शर्मा के पेट्रोल पंप के अलवा भरथना, महेवा, सैफई, चकरनगर, बढ़पुरा के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, आलोक यादव, हरकिशन कठेरिया, सतीश नागर, मनोज दीक्षित, संदीप यादव व कमलेश वर्मा आदि मौजूद रहे। बसरेहर में जिला महासचिव आरबी पाल, उपाध्यक्ष रामकुमार सविता, मेहरबान सिंह यादव ने हस्ताक्षर अभियान चलाया।
ताखा में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने जनता से हस्ताक्षर करवाकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। कांग्रेस अध्यक्ष संदीप कुमार उर्फ लालू ने बताया कि डीजल और पेट्रोल के भाव रोज रोज बढ़ रहे हैं। इससे लोगों की जेब पर भार पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें