जसवंतनगर। विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी नेताओं ने यहां सात सेक्टर अध्यक्षों की घोषणा कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंप कर बूथ कमेटियों को पुनर्गठित करने के निर्देश दिए।
क्षेत्र के ग्राम नगला महासुख में आयोजित बसपा की बैठक में जगसौरा सेक्टर में जितेंद्र कुमार, कोकावाली में विक्रम सिंह, धरवार में वीरेंद्र सिंह, निलोई में योगेंद्र पाल, नगला भगत में सोबरन सिंह, जसवंतनगर प्रथम में धर्मेंद्र सिंह, जसवंतनगर द्वितीय में रघुवीर सिंह को सेक्टर अध्यक्ष बनाया गया है।
कार्यक्रम का संचालन बसपा जिलाध्यक्ष शीलू दोहरे ने किया। बैठक में प्रवेंद्र संखवार, प्रदीप निगम, विनोद जाटव, रविंद्र सिंह सोनू, सर्वेश माथुर आदि रहे।