फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ सपाईयों का हल्लाबोल, पुलिस से हुई झड़प

विज्ञापन
चकरनगर में तहसील परिसर में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और ध्वस्त कानून व्यवस्था के विरोध में सपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को जिले की प्रत्येक तहसील पर सपाइयों ने धरना प्रदर्शन किया। चकरनगर में नारेबाजी कर रहे सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तनातनी हो गई।
विज्ञापन

दरअसल, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को जब नारेबाजी करने से रोका तो वे भड़क गए। इस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प होने लगी। सदर तहसील में मुख्य अतिथि सपा नेता कार्तिकेय यादव और सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता धरने पर बैठे। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। नौजवान बेरोजगार हैं, गरीब के मुंह का निवाला इस सरकार ने छीन लिया है। सपा नेताओं ने उपजिलाधिकारी सदर सिद्धार्थ को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर कुलदीप गुप्ता संटू, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव, किशन यादव, शिवम पाल, हाशिम कुरैशी, लीलावती राजपूत, सौरव यादव भोले, बृजेंद्र साहब आदि मौजूद रहे। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर, सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह, तहसीलदार एन राम, समेत कई थानों के फोर्स तैनात रहा।
सपाइयों और पुलिस के बीच हुई झडप
चकरनगर। एससी एसटी प्रदेश महासचिव डॉ. भूपेंद्र सिंह दिवाकर की अगुवाई में सपा कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय जा पहुंचे। सपाइयों का हुजूम देखते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से तब झड़प शुरू हो गई, जब सपाई नारेबाजी करने लगे। राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि
विज्ञापन

भूपेंद्र दिवाकर ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में जनता एकत्रित है। पुलिस ने सबको तानाशाही दिखाकर लौटाया है। वहां मौजूद सैकड़ों का हुजूम सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगा। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया। सीओ मस्सा सिंह व तहसीलदार श्रीराम यादव ने समझा बुझाकर प्रदर्शन को समाप्त कराया। इस दौरान शिवकिशोर यादव, महिपाल सिंह यादव, हेमरुद्र सिंह सेंगर, मुन्ना राजावत, सरिता यादव, लालू पाल, पप्पन सिद्दीकी आदि मौजूद रहे ।
तहसील गेट पर ही धरने पर बैठे कार्यकर्ता
ऊसराहार। ताखा तहसील कार्यालय सपा ब्लॉक अध्यक्ष अनुज यादव, संग्राम सिंह चौहान के नेतृत्व में तहसील कार्यालय के गेट पर ही कार्यकर्ता बैठ गए। गेट पर धरना दे रहे सपा कार्यकर्ताओं का ज्ञापन धरनास्थल पर पहुंचकर उपजिलाधिकारी ताखा सत्यप्रकाश ने लिया।
भरथना तहसील परिसर में सोमवार को पूर्व राज्यमंत्री श्रीकृष्ण यादव, ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव, कमलेश कठेरिया, अजय यादव गुल्लू, चेयरमैन हाकिम सिंह, केके यादव, करुणा शंकर दुबे, दलवीर सिंह यादव ने भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध किया। सपा नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी नम्रता सिंह को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें