फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने भीड़ लगाए लोगों को खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों ने वीकेंड लॉकडाउन का उल्लंघन किया। शाम को एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र कुमार बकेवर के मतगणना केंद्र का मुआयना करने पहुंचे, तो भीड़ देखकर उन्होंने जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

उनके निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने मतगणना केंद्र के बाहर भीड़ लगाए खड़े लोगों को लाठी लेकर खदेड़ दिया।
कोविड संक्रमण के चलते प्रदेश सरकार ने तीन दिन का लॉकडाउन लगाया है। इसी बीच रविवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना भी शुरू हो गई।
महेवा विकास खंड की जनता कॉलेज, बकेवर में मतगणना शुरू हुई तो प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्यों पद के प्रत्याशी सुबह से ही समर्थकों के साथ कस्बा केंद्र के भीतर व बाहर आकर डट गए।
इस दौरान कस्बा के इटावा- लखना व भरथना रोड पर जगह-जगह वीकेंड लॉक डाउन की उल्लंघन नजर आया। पुलिस कर्मियों ने भीड़ लगाकर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को लाठी लेकर खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें