फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: हाईवे पर बंदियों को लेकर जा रही पुलिस वैन पलटी

Mon, 25 Dec 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल (इटावा)। थाना क्षेत्र के आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर सराय जलाल ओवरब्रिज पर रविवार सुबह पुलिस की वैन हाईवे पर पलट गई। जम्मू-कश्मीर पुलिस टीम के 10 जवान तीन बंदियों को लेकर प्रयागराज की नैनी जेल से हरियाणा की तरफ जा रहे थे। तभी वैन का एक्सल टूट गया। हादसे में पुलिस कर्मियों के साथ बंदी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल से जम्मू-कश्मीर पुलिस तीन बंदियों को लेकर हरियाणा के लिए निकली थी। कड़ी सुरक्षा के बीच बंदियों को लेकर जा रहे पुलिस वैन का अचानक एक्सल टूट गया और स्टीयरिंग फेल होने से वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलटकर क्षतिग्रस्त हो गई।
वैन में सवार जवान व बंदी उसमें फंस गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत कर वैन में फंसे बंदी और जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला और हाईवे पर पलटी वैन को क्रेन की मदद से उठा कर यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस बंदियों को लेकर हरियाणा जा रही थी। यहां से एक कैदी को पुलवामा जाना था, तभी उनकी वैन का एक्सेल टूटने से हादसा हो गया। पुलिस लाइन से सरकारी वाहन मंगवाकर सभी पुलिस कर्मियों और तीनों बंदियों को हरियाणा के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें