फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्राम प्रधान ने महिलाओं के साथ थादा घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र की लखना देहात ग्राम प्रधान ने बेटे पर रविवार को हुए हमले में कार्रवाई न करने का आरोप लगा महिलाओं के साथ थाना घेर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने प्रधान व उनके साथ गईं महिलाओं को हटाने की कोशिश की, तो महिलाओं की पुलिसकर्मियों से बहस हो गई। काफी देर तक चली नोकझोंक के बाद पुलिसकर्मी नाराज महिलाओं को समझाने में कामयाब हो सके। इसके बाद महिलाएं थाने से अपने गांव लौट गईं।
ग्राम प्रधान शशि देवी ने बताया कि उनका बेटा मनरेगा मजदूरों के कागज लेने रविवार को गया था। उसी दौरान प्रधानी चुनाव की रंजिश में विरोधी पक्ष के लोगों ने बेटे पर जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले के पीछे आशनाई है। ग्राम प्रधान के बेटे के खिलाफ एक युवती ने छेड़खानी का प्रार्थना पत्र दिया है। वहीं, ग्राम प्रधान शशिदेवी की तहरीर पर युवती के परिजनों के विरुद्ध एससी/एसटी व मारपीट करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें