फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नकली साबुन बेचने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा

Fri, 06 Oct 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कंपनी के नाम पर नकली साबुन बेचने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। आरोपियों की निशानदेही पर बुधवार दोपहर दुकान व गोदाम से 79 पेटी नकली साबुन की बरामद की गई थी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार को कोलकाता से आए तस्वीर डिटर्जेंट के मार्केटिंग मैनेजर शिव प्रसाद दत्ता की सूचना पर लेखपाल अरुण कुमार व पुलिस टीम के साथ शहर में अमित उर्फ सन्दीप छावड़ा निवासी कटरा साहब खां,अजहर फरीद निवासी साबितगंज, भोला सिंह निवासी मानिकपुर मोड़ विशु थाना इकदिल, मोहित कुमार निवासी मोहल्ला बजारिया थाना इकदिल को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशांदेही पर तसवीर डिटर्जेंट की कुल 79 पेटी बरामद की गई। चारों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें