फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: यमुना में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। थाना चकरनगर क्षेत्र के सिकरोड़ी पुल पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों की तत्परता से शनिवार दोपहर को एक महिला की जान बच गई।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब एक बजे सिकरोड़ी पुल पिकेट पर सिपाही रवि राणा और पीआरडी जवान सुदामा लाल ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान राहगीरों ने उन्हें सूचना दी कि यमुना पुल पर एक महिला नदी में कूदने का प्रयास कर रही है और उसके साथ एक पुरुष भी है। सूचना मिलते ही दोनों जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और सूझबूझ व तत्परता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बचा लिया।
विज्ञापन

पुलिस दोनों को थाने ले आई। पूछताछ में महिला ने अपना नाम रीता देवी पत्नी राजू उर्फ बादशाह निषाद निवासी ग्राम ककरिया, थाना चकरनगर) बताया। महिला ने बताया कि पति से घरेलू विवाद और कहासुनी के बाद वह गुस्से में आकर आत्मघाती कदम उठाने जा रही थी। थाना प्रभारी बलराम मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों के परिजनों को थाने बुलाकर उनकी काउंसलिंग कराई गई। आपसी समझौते और समझाइश के बाद दंपती को परिजनों के साथ सकुशल घर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें