फोटो संख्या 15 पुलिस द्वारा पकड़े गए बाइक चोर
- फोटो : ETAWHA
जसवंतनगर। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक समेत दो व्यक्तियों को पकड़ा है। उनके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुए है। पकड़े गए युवकों ने आगरा कैंट से बाइक चोरी करने की बात स्वीकारी है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी प्रभारी धरवार रामाशंकर उपाध्याय फिरोजाबाद, मैनपुरी बॉर्डर पर बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर आए दो युवक पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम मुरारी पुत्र रामअवतार निवासी गौरखेड़ा थाना पाली जिला हरदोई, छोटू उर्फ मोनू शर्मा पुत्र कमलेश निवासी सवायजपुर थाना लोनार जिला हरदोई बताया है। पुलिस ने मुरारी के पास से एक तमंचा दो कारतूस व छोटू के पास से एक चाकू बरामद किया है। दोनों ने बताया कि उन्होंने आगरा कैंट के पास से बाइक चोरी की और फर्जी नंबर प्लेट लगाई है। एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि दोनों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।