गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को पुलिस लाइन में राजपथ सा नजारा देखने को मिलेगा। पुलिस लाइन में रविवार को पुलिस ने फुल ड्रेस रिहर्सल किया। एसएसपी मंजिल सैनी ने तैयारियों का जायजा लिया। समारोह के मुख्य अतिथि लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव होंगे। वह प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाली टोलियों को सम्मानित करेंगे।
एसएसपी मंजिल सैनी ने रविवार को सुबह पुलिस लाइन ग्राउंड पर 26 जनवरी को होने वाली परेड का फु ल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया। सीओ भरथना राघवेंद्र सिंह राठौर परेड के कमांडर होंगे एवं आरआई रविंद्र कुमार वर्मा परेड के सेकेंड इन कमांड रहेंगे ।
परेड के बाद मुख्य अतिथि प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहने वाली टोलियों एवं वर्ष 2015 में अपने अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। परेड में पुलिस की 11 टोलियां शामिल होगी। जिनमें नागरिक पुलिस, सशस्त्र पुलिस, नागरिक पुलिस, पीएसी, महिला पुलिस, होमगार्ड, मोटर साइकिल दस्ता, फ ायर सर्विस, रेडियो शाखा, फ ील्ड यूनिट/श्वान दल, बज्र, दस्यु उन्मूलन, फ ायर सर्विस, बैंड होंगे।
परेड के तृतीय कमांडर उमेश चन्द्र अग्निहोत्री एवं हवलदार मेजर त्रिभूवन सिंह होंगे। प्रथम टोली के कमांडर विनेश कुमार, द्वितीय टोली के कमांडर अशोक कुमार, तृतीय टोली के कमांडर विजेंद्र सिंह, चौथी टोली के कमांडर रजनीश कुमार, पंचम टोली के कमांडर अजय पाल सिंह 6वीं टोली के कमांडर महिला एसआई संगीता चौधरी, मोटर साइकिल दस्ता के कमांडर रोहित तिवारी, फ ील्ड यूनिट केराकेश कुमार, डॉग स्क्वाइड के विजय कुमार एवं स्वाट टीम के अजहर अली खां को कमांडर बनाया गया है।