ताखा। कठौतिया पुल के पास ब्रेक फेल होने से पुलिस जीप बंबे में जा गिरी। हादसे में दो सिपाही घायल हो गए।
ऊसराहार थानाक्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्थित चौकी कुदरैल से पुलिसकर्मी शनिवार दोपहर तीन बजे जीप में पेट्रोल डलवाकर लौट रहे थे। इसी दौरान ब्रेकर पर ब्रेक फेल होने से जीप बंबे में गिर गई। हादसे में सिपाही कपिल व सत्यप्रकाश को चोट आई है। सूचना पर मौके पर पहुंचे कुदरैल चौकी इंचार्ज रावेंद्र सिंह ने क्रेन की मदद से जीप को बाहर निकलवाया। उन्होंने बताया कि दोनों ब्रेक फेल होने से जीप अनियंत्रित हो गई थी।