फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नौ वार्डों से 16 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Sun, 09 Apr 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। भरथना क्रय विक्रय समिति के 11 वार्डों में से नौ वार्डों के संचालक पद के लिए 16 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। दो वार्ड लखना व बरेछा से कोई नामांकन नहीं हुआ।
विज्ञापन

मोहल्ला बालूगंज स्थित क्रय विक्रय समिति के ऊमरसेंडा, ऊसराहार, गोहानी, तुरैया, बकेवर, महेवा, सहसों, व्यक्तिगत व साम्हों के संचालकों के लिए 16 लोगों ने पर्चे दाखिल किए हैं। इनमें से दो वार्ड लखना व बरेछा के संचालक पद के लिए कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ।
निर्वाचन अधिकारी ऊदल सिंह, सह निर्वाचन अधिकारी आरएम सक्सेना ने बताया कि संचालक पद के लिए कुल 16 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए गए। नौ अप्रैल रविवार को जमा किए गए नामांकन पत्रों की जांच होगी, 10 अप्रैल सोमवार को नाम वापसी के बाद दोपहर एक बजे के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची चस्पा कर चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा। 12 अप्रैल को आवश्यक होने पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। मतदान के दिन ही मतगणना उपरांत विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। नामांकन पत्र जमा प्रक्रिया के दौरान भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड शिवमहेश दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, ब्लॉक प्रमुख चकरनगर राकेश यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें