फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद हटाए गए फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। हाईवे पर हुए हादसे के शिकार लोगों को समय पर जिला अस्पताल न पहुंचाने के आरोप लगने के बाद बुधवार को फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार लखेरा को हटा दिया गया। हालांकि उनके साथ तीन अन्य निरीक्षकों को भी एसएसपी आकाश तोमर ने इधर से उधर किया है।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि रिट सेल प्रभारी श्रवण कुमार को तत्काल प्रभाव से फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी निरीक्षक और अतुल कुमार लखेरा को रिट सेल प्रभारी के पद भेजा गया है। इसके अलावा बलरई थाना निरीक्षक देवेश शुक्ला व भरेह थानाध्यक्ष सतीश चंद्र की आपस में अदला बदली की गई है। श्रवण कुमार ने फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी निरीक्षक का चार्ज लेकर काम करना शुरू कर दिया। वह बुधवार को कमोवेश पूरे दिन बकेवर में रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें