फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कचहरी में चलाया चेकिंग अभियान

Mon, 03 Apr 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। इटावा
विज्ञापन
कचहरी में चेकिंग अभियान चलाते सीओ राघवेंद्र सिह राठौर व पुलिस बल - फोटो : Checking operations in Kachhari, CO Raghavendra Singh Rathore and police force
विज्ञापन
सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस बल ने सोमवार को कचहरी में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो बाइक सवारों के पास बाइक के कागजात व अन्य कोई पहचान संबंधी कागज न मिलने पर उन्हें हिरासत में लिया।
विज्ञापन

सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जीवाराम यादव, प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन आरसी दीक्षित, एसओ फ्रेंड्स कालोनी रोहित तिवारी व अन्य पुलिस फोर्स ने सबसे पहले जजी परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पेशी पर आने वाले

बंदियों के परिजनों के सामान की तलाशी ली गई। इसके बाद परिसर में घूम रहे दो बाइक सवारों को भी चेक किया। उनके पास से पुलिस को कोई संदिग्ध सामान तो नहीं मिला लेकिन दोनों के पास बाइक के कागजात नहीं थे। जिसपर उन्हें हिरासत में ले लिया। सीओ सिटी ने बताया कि रुटीन चेकिंग की गई थी। चेकिंग के दौरान दो बाइक सवारों को हिरासत में लिया गया। उनके पास बाइक के कोई कागजात नहीं थे। दोनों के परिजनों को सूचित किया है। कागजात मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें