फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान काटने पर पुलिस व भाजपा नेताओं में हुई बहस

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ता का चालान काटे जाने पर पुलिस व भाजपा नेताओं में काफी बहस हो गई। घटना शुक्रवार देर शाम नुमाइश चौराहे की है। जुर्माना जमा करने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

बाइक सवार विकास नाम का भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे नुमाइश चौराहे से गुजर रहा था। इस चौराहे पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने उसे रोक लिया और हेलमेट न पहने पर चालान काट दिया।
नाराज कार्यकर्ता ने पार्टी नेताओं को बुला लिया। पार्टी के लोगों की पुलिस से बहस होने लगी। सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बात सुनने के बाद मौके पर जुर्माना जमा कराकर मामले को शांत कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें