फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: खिलाड़ियों ने सटीक निशाना साधकर दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले के निशानेबाजों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित भारतीय शूटिंग टीम चयन ट्रायल में हेमंत सिकेरा, राजीव कुमार और आशुतोष ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जनपद के खेल प्रेमियों में हर्ष की लहर है।
विज्ञापन

पुणे में बीते 16 से 22 जनवरी तक आयोजित इस प्रतिष्ठित ट्रायल में जनपद के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य कोच व अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता चंद्रमोहन तिवारी ने बताया कि हेमंत सिकेरा ने अपने कॅरिअर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 623.1 का स्कोर बनाया। वहीं, राजीव कुमार ने 621 और आशुतोष ने 620 अंक हासिल कर अपनी सटीक निशानेबाजी का परिचय दिया।
कोच ने बताया कि ये तीनों निशानेबाज भारतीय टीम का हिस्सा बनकर तिरंगा फहराने का सपना देख रहे हैं। इसके लिए वे प्रतिदिन चार से छह घंटे तक कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिस लय में ये खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहे हैं उसे देखते हुए वह दिन दूर नहीं जब इनमें से कोई वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स या ओलंपिक जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें