प्रयागराज मंडल के प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, इटावा, टूंडला व अलीगढ़ स्टेशन का प्लेटफार्म टिकट 50 रुपये से घटाकर 30 रुपये कर दिया गया है। यह जानकारी पीआरओ अमित मालवीय ने दी।
उन्होंने बताया कि नया आदेश 25 मार्च से 30 जून तक प्रभावी रहेगा। वहीं, कोरोना के चलते एक साल से टूंडला से कानपुर के बीच एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन बंद चल रहा है।
इस ट्रैक पर होली बाद 8 अप्रैल से अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलने जा रही है। स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने बताया 8 अप्रैल को टूंडला जंक्शन से अनारक्षित स्पेशल ट्रेन सुबह 6:50 बजे चलेगी। 9 अप्रैल को कानपुर सेंट्रल से दोपहर 2:05 बजे चलेगी।