इटावा। विश्व पर्यावरण के उपलक्ष्य में रविवार को भी जिले में कई जगह पौधरोपण किया गया। बीएसए ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में पीपल, अमरूद का पौधे लगाया। एसडीएम ने छात्र संसद कार्यक्रम में पौधरोपण किया।
बीएसए कल्पना सिंह ने पौधरोपण का महत्व बताकर लोगों को जागरूक भी किया। स्टेट रिसोर्स ग्रुप के सदस्य राम जनम सिंह, मीनाक्षी पांडेय, जिला समन्वयक मनोज धाकरे, अर्चना सिन्हा, ज्ञानेंद्र सिंह, लव सौरभ, हरेंद्र सिंह, अजय श्रीवास्तव, कुलदीप कुमार, नितेश टंडन आदि मौजूद रहे।
पर्यावरण संरक्षण गतिविधि कार्यक्रम में कानपुर प्रांत के इटावा जिला संयोजक महेंद्र, सह संपर्क प्रमुख अवनेंद्र सिंह चौहान, शेर बहादुर सिंह, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कांधनी के प्रधानाचार्य डॉ. निर्मल चंद्र बाजपेई व पर्यावरणविद डॉ. आशीष त्रिपाठी ने आवासीय विद्यालय परिसर में नीम, बरगद, जामुन और हरसिंगार के पौधे लगाए। जिला शिक्षण संस्था प्रमुख डॉ. निर्मल चंद्र बाजपेई ने कहा कि वर्ष भर सभी संस्थाएं पौध रोपण कार्यक्रम जारी रखें।
पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल में पर्यावरण छात्र संसद के संयोजक प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश यादव एवं संजय सक्सेना ने पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें एसडीएम सदर सिद्धार्थ, विधायक प्रतिनिधि हरि नारायण बाजपेई, उप निदेशक कृषि डॉ. एके सिंह, ईओ नगर पालिका अनिल कुमार, डीएफओ संजय सिंह, एआरटीओ बृजेश कुमार, फिजीशियन डॉ. देवेंद्र यादव, वन रेंज अधिकारी प्रबल प्रताप सिंह, जल संरक्षक निर्मल सिंह ने पौधे लगाए। सेवानिवृत्त असिस्टेंट कमांडेंट सुरेश चंद यादव, कर्मचारी नेता राजीव यादव, जन शिक्षण संस्थान के स्नेह कुमार, रविंद्र सिंह चौहान ने भी पौधारोपण किया।
अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने सुदिति ग्लोबल एकेडमी परिसर में पौधरोपण किया। महासभा के अध्यक्ष डॉ. शिवराज सिंह यादव, सुदिति ग्लोबल एकेडमी के चेयरमैन सतीश कुमार यादव, श्रीचित्रगुप्त इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. उमेश यादव आदि ने पीपल, बरगद, पाखर, नीम के पौधे लगाए। रंजीत सिंह, अनुराग यादव, रोहित यादव, वैभव, जगदेव सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पौधा लगातीं बीएसए कल्पना सिंह- फोटो : ETAWHA