कार्यक्रम में भाग लेती नीलम बहिन तथा अन्य
- फोटो : अमर उजाला
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सिविल लाइन स्थित शाखा में रविवार को पर्यावरण सुरक्षा विषय पर स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्र संचालिका ब्रह्मकुमारी नीलम बहन ने कहा कि धार्मिक और मेडिकल उपयोगिता को देखते हुए हर घर के आंगन में तुलसी का पौधा होना चाहिए।
तुलसी एंटीसेप्टिक है जो कई रोगों को जड़ से समाप्त कर देती है।
प्रो आर के अग्रवाल ने कहा कि यदि हम अपनी आदतें बदलें तो हमारा पर्यावरण सुरक्षित रह सकता है। उन्होंने कहा हम संकल्प लें कि एक पेड़ के बदले 10 पेड़ लगाएं ताकि वातावरण में आक्सीजन की कमी क ो दूर किया जा सके। सवित्री बहन ने कहा कि आने वाले समय में मौजूदा संसाधन भी हमें नहीं मिलेंगे। इसलिए साधनों का सदुपयोग कर भविष्य को सुधारें।
सुरभि बहन ने कहा कि वक्ष हमारे जन्म से लेकर मृत्यु तक कदम कदम पर किसी न किसी रूप में सहयोगी रहते हैं। उनकी सुरक्षा करना हमारा फर्ज है। डा उदयवीर ने कहा कि पेड़ मानव को छाया, पक्षियों को आश्रय व पशुओं को भोजन देेते हैं। शुद्ध वायु हमें जीवन प्रदान करती है। जल के बिना जीना असंभव है। प्रीती बहन ने सभी को सकारात्मक सोच रखने, जल बचाने, वृक्ष लगाने, घर में तुलसी का पौधा लगाने की शपथ दिलाई। स्लोगन प्रतियोगिता में डा विनय कश्यप प्रथम, लवली बहन द्वितीय व संकल्प तृतीय स्थान पर रहे।