फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट के लिए सांसद व विधायक ने दिए 72 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए सांसद प्रो.रामशंकर कठेरिया अपनी निधि से 20 लाख रुपये और सदर विधायक सरिता भदौरिया 52 लाख रुपये देंगी। सांसद एवं सदर विधायक ने बुधवार को जिलाधिकारी को इस आशय का पत्र सौंपा है। साथ ही स्वीकृत धनराशि से जनहित में ऑक्सीजन प्लांट जल्द से जल्द लगवाने का आग्रह किया है। सांसद निधि से जिला अस्पताल एवं विधायक निधि से उदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन

सांसद प्रो.रामशंकर कठेरिया ने ऑक्सीजन प्लांट के लिए अपनी सांसद निधि से 20 लाख रुपये देने संबंधी पत्र में जनपद की कोविड आवश्यकता को देखते हुए 20 लाख रुपये स्वीकृत किए जाने का आग्रह किया है। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाना है।
इसके लिए प्रदेश सरकार ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। वहीं, सदर विधायक सरिता भदौरिया ने विधायक निधि से 52 लाख रुपये से उदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन प्लांट लगवाए जाने के लिए धनराशि उनकी निधि से स्वीकृत किए जाने का आग्रह किया है। विधायक सरिता भदौरिया का कहना है कि उदी सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट लगने से जिले का बड़ा हिस्सा जो बीहड़ी क्षेत्र में आता है, यहां के बाशिंदे लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें