फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: जेडएफडी स्कीम से आठ थानों में सड़क हादसे रोकने की तैयारी

Sat, 14 Nov 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले के आठ क्रिटिकल थानों में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस विशेष अभियान चलाएगी। यातायात माह के तहत शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में जेडएफडी (शून्य सड़क दुर्घटना मृत्यु जिला) स्कीम के तहत क्रिटिकल कॉरिडोर टीमों के साथ बैठक कर अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

एसपी सिटी बाबिता सिंह ने जसवंतनगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, इकदिल, बकेवर, सैफई, चौबिया, भरथना और ऊसराहार थानों की क्रिटिकल कॉरिडोर टीमों के प्रभारियों और सदस्यों के साथ गोष्ठी की। इस दौरान सड़क हादसों में कमी लाने के लिए अब तक किए गए उपायों और कार्यों की जानकारी ली गई।
एसपी सिटी ने दुर्घटना संभावित स्थलों को चिह्नित कर वहां प्रभावी निरोधात्मक उपाय अपनाने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और दुर्घटना बहुल क्षेत्रों में बेहतर यातायात प्रबंधन पर जोर दिया। बैठक में सीओ यातायात रामगोपाल शर्मा, प्रभारी निरीक्षक यातायात संजय सिंह सहित यातायात पुलिस टीम मौजूद रही।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें